पेशावर में विस्फोट, 3 पुलिसकर्मी घायल (लीड-1)
पेशावर, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर में गुरुवार को एक पुलिस चेक पोस्ट को निशाना बनाकर किए गए रिमोट कंट्रोल विस्फोट में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
समाचार एजेंसी 'ऑन लाइन' के मुताबिक विस्फोट रेगी कब्रिस्तान के नजदीक पालोसाई चेक पोस्ट के पास हुआ। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जिले के अधिकारी खंजादा अनीस ने कहा कि किसी की मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बम का निशाना पुलिस चेकपोस्ट था।
सूत्रों ने बताया कि बम में विस्फोट रिमोट कंट्रोल से किया गया था।
घायल पुलिसकर्मियों को खबर टिचिंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications