बिहार में 8 नक्सली गिरफ्तार
पटना, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार देर रात आठ संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार बहुरिया बिगहा में नक्सलियों ने बुधवार देर रात जन अदालत लगाई थी जिसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर गोह, हसपुरा और उपहारा थाने की पुलिस ने विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) के सहयोग से जन अदालत लगा रहे लोगों को पकड़ लिया।
दाऊदनगर अनुमण्डल के अनुमण्डल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुबोध कुमार विस्वास ने गुरुवार को बताया, "इस कार्रवाई के दौरान आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जबकि शेष भागने में सफल हो गए।"
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस नक्सलियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications