शेयर बाजारों में हल्की तेजी, सेंसेक्स 16 अंक ऊपर (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 15.77 अंकों (0.09 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,185.68 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,361.27 के ऊपरी और 17,128.21 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 29.73 अंकों की बढ़त के साथ 17,199.64 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 8.45 अंकों (0.16 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,131.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,181.00 के ऊपरी और 5,106.60 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 1.30 अंक की बढ़त के साथ 5,124.55 पर खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 25.87 अंकों (0.39 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,613.55 पर और स्मालकैप सूचकांक 71.11 अंकों (0.92 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,822.96 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान हेल्थकेयर, धातु और रियल्टी कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 1.66 प्रतिशत, धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.19 प्रतिशत और रियल्टी के शेयर मूल्यों में 0.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
वाहन, पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) और तेज खपतवाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.31 प्रतिशत, सीजी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.06 प्रतिशत और एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 0.05 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1653 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज हुई, 1114 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications