स्विस खातों से रकम निकाल लें मुस्लिम : तुर्की मंत्री
अंकारा, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की के मंत्री एजमेन बागीस का कहना है कि स्विट्जरलैंड में मीनारों के निर्माण पर प्रतिबंध के मद्देनजर मुसलमानों को स्विस बैंक खातों से अपनी रकम निकालने पर विचार करना चाहिए।
तुर्की के दैनिक समाचार पत्र 'जमान' से बातचीत में बागीस ने कहा, "मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि स्विस बैंक में रखे गए धन के बारे में मुस्लिम भाई पुनर्विचार करेंगे।"
बागीस यूरोपीय संघ में तुर्की को शामिल कराने संबंधी मामले के मुख्य वार्ताकार और यूरोपीय मामलों के मंत्री भी हैं।
बागीस ने कहा , " वर्ष 2008 में दुनिया के बैंकों की स्थिति खराब हो रही है और तुर्की के किसी भी बैंक पर कोई असर नहीं पड़ा था। तुर्की बैंकिग प्रणाली के दरवाजे उनके लिए खुले हैं।"
तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुल्लाह गुल ने मंगलवार को कहा कि स्विट्जरलैंड का जनमत संग्रह मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रताओं के विपरीत था। सप्ताहांत में बड़ी संख्या में स्विस मतदाताओं ने देश में मीनारों के निर्माण पर रोक का समर्थन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications