खाद्यान्न मुद्रास्फीति की दर 17.47 फीसदी हुई
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति दर इससे पहले के सप्ताह के 11.04 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी हो गई।
साप्ताहिक आधार पर प्याज की कीमतों में 12 फीसदी और वार्षिक आधार पर 30.89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
वार्षिक आधार पर चावल एवं गेहूं की कीमतों में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई।
यद्यपि, वार्षिक आधार पर आलू की कीमत में 94.17 फीसदी की कमी आई जबकि साप्ताहिक आधार पर इसमें 100 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
इस बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी. रंगराजन ने पत्रकारों से कहा कि खाद्यान्नों की महंगाई दर 'चिंतनीय' है।
रंगराजन ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "खाद्यान्नों की उच्च मुद्रास्फीति दर का बना रहना विनिर्माण मुद्रास्फीति को बढ़ावा देता है। ऐसे में मौद्रिक नीति के स्तर पर कार्रवाई की जरूरत पड़ सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications