वियतनामी सैनिकों की सामूहिक कब्र मिली
समाचार एजेंसी डीपीए ने लेफ्टिनेंट कर्नल न्गूयेन त्रोंग ल्यूयेन के हवाले से खबर दी है कि ये शव उस कमांडो कंपनी से संबद्ध है जिसके सदस्य 1968 में क्वांग नगई जेल को आजाद कराने की कोशिश करते हुए मारे गए थे।
उन्होंने बताया, "हम अभी तक यह पता नहीं लगाया है कि वहां कितने सैनिकों के अवशेष हैं लेकिन मुझे लगता है कि वहां और कुछ और अवशेष भी मिल सकते हैं।"
क्वांग नगई जेल में दक्षिण वियतनाम की पूर्व सरकार युद्ध बंदियों को रखा करती थी।
ल्यूयेन ने कहा कि कमांडो कंपनी ने 1968 के आरंभ में टैट अभियान के दौरान अपने साथियों को मुक्त कराने की कोशिश की थी। हमला नाकाम रहा था और करीब-करीब सभी कमांडो मारे गए थे। उस इलाके की खुदाई शुरू करवा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications