लकड़बग्घे के हमले में 12 घायल
राजगीर के वन प्रमण्डल अधिकारी (डीएफओ) राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया, " पंडितपुर तथा गजपर गांव में एक लकड़बग्घे ने बुधवार को घर से बाहर सो रहे कुछ लोगों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 12 लोग घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को वन विभाग ने राजगीर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां सबकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। कुमार ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को मार डाला। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications