राजखोवा के बारे में जल्द पता चलेगा: गोगोई

गोगोई ने गुरुवार दोपहर संवाददाताओं से कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि यह सफलता कैसे मिली, लेकिन एक सफलता मिल चुकी है और अगले कुछ दिनों या घंटों में ही राजखोवा के बारे में आपको पता चल जाएगा।"

उनके इस बयान से इस बात की पुष्टि हो रही है कि राजखोवा अब भारत के पहुंच में है। उन्होंने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही कुछ अच्छी खबर मिलेगी और प्रगति सही दिशा में चल रही है। संकेत उत्साहजनक है।"

ऐसी खबरे हैं कि बांग्लादेश से पकड़े गए राजखोवा को बुधवार को बांग्लादेशी अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हवाले कर दिया। खुफिया सूत्रों ने भी बुधवार को इस बात की पुष्टि की थी कि राजखोवा को बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया और उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि उल्फा जब सरकार के साथ बातचीत करे तो वह अपनी संप्रभुता की मांग छोड़ कर किसी भी मुद्दे पर चर्चा कर सकता है।"

उन्होंने कहा, "अगर वार्ता में प्रगति होती है तो हम कुछ भी करने को तैयार हैं यहां तक कि शांति प्रक्रिया की राह को आसान बनाने के लिए उल्फा के नेताओं को जेल से रिहा भी किया जा सकता है।"

इस बीच यह भी संकेत मिल रहे हैं कि केंद्र सरकार राजखोवा के पकड़े जाने को गिरफ्तारी का नाम देने के बजाय आगामी शांति वार्ता के मद्देनजर उसे सुरक्षित रास्ता दे सकती है।

इस पर गोगोई ने कहा, "अगर वे सुरक्षित रास्ता चाहते हैं तो हम देने के लिए तैयार हैं। इन सभी मसलों पर चर्चा हो सकती है और इस पर पहल भी जा सकती है।"

मुख्यमंत्री ने हालांकि मीडिया में राजखोवा की गिरफ्तारी की आ रही खबरों को खारिज कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+