प्रश्नकाल में बाधा को लेकर मीरा कुमार नाराज
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान राष्ट्रीय ताप बिजली निगम (एनटीपीसी) के विनिवेश के मसले पर सरकार से बयान देने की मांग करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अध्यक्ष के आसन्न के सामने आ गए।
इसपर मीरा कुमार ने कहा, "प्रश्नकाल के सामने समस्या खड़ी हो गई है। हम इसे ठीक तरीके से संचालित करने में विफल साबित हो रहे हैं।"
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह को इस मुद्दे को शून्यकाल में उठाने की अनुमति देने के अध्यक्ष को आश्वासन के बाद सांसद अपने स्थान पर लौटे।
सोमवार को सांसदों की अनुपस्थिति के कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो सका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications