तमिलनाडु में स्कूली वैन तलाब में गिरी, 10 की मौत (लीड-1)
वैन में देवी नर्सरी स्कूल के 25 बच्चे सवार थे। वैन सड़क से फिसलकर करीब 15 फुट गहरे तलाब में गिर गई। यह दुर्घटना चेन्नई से करीब 350 किलोमीटर दूर वेदारान्यम के पास कत्रीपुल्लम गांव में हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 बच्चों के बचा लिया गया, पांच अब भी लापता है। बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मरने वालों में पांच लड़के, चार लड़कियां और उनकी शिक्षिका शामिल है।
वैन का चालक फरार है। माना जा रहा है कि उसके वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। वैन को तलाब से निकाल लिया गया है।
मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मारे गए बच्चों व शिक्षिका के परिजनों की सहायता के लिए 5,50,000 रुपये की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications