आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मॉरीशस भारत के साथ: अनिरुद्ध जगन्नाथ
लखनऊ स्थित सिटी मान्टेसरी स्कूल के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए जगन्नाथ ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "आज आतंकवाद केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या है। आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। बिना एकजुट हुए आतंकवाद का विनाश करना संभव नहीं है।"
जगन्नाथ ने कहा कि बीते कुछ सालों में आतंकवाद ने सारी दुनियां में अपना कहर बरपाया है और हजारों लोग आतंकवाद के शिकार हुए हैं।
मॉरीशस के राष्ट्रपति ने कहा, "सौभाग्य से मेरे देश पर आतंकवाद का असर नहीं है फिर भी मैं और मेरा देश आतंकवाद का सामना कर रहे देशों के साथ हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications