बिहार में तकनीक के सहारे इंजीनियरों पर रखी जाएगी नजर
गौरतलब है कि बिहार में पुलिस तथा निगरानी विभाग पहले में ही इस आधुनिक तकनीक को अपना चुके हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करती है।
लोक निर्माण विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को बताया कि राज्य में विभाग द्वारा वर्तमान समय में 1,600 से ज्यादा सड़कें और पुल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। समय सीमा के भीतर इन परियोजनाओं को पूरा कर लेना एक चुनौती है। ऐसे में विभाग के इंजीनियरों की अनुपस्थिति किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि विभाग के एक सौ से ज्यादा कार्यपालक अभियंताओं को हाइटेक मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त जूनियर इंजीनियरों को भी एसएमएस के जरिए मुख्यालय को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए सरकार इन इंजीनियरों को अलग से मासिक भत्ता भी दे रही है।
अमृत ने बताया कि इस प्रणाली से अब तक चार इंजीनियरों को मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के संदर्भ में पकड़ा गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications