न्यूयार्क की सीनेट में समलैंगिक विवाह विधेयक खारिज
सीनेट ने विधेयक को 24 के मुकाबले 38 वोटों से खारिज कर दिया। विधेयक के खारिज होने से एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि न्यूयार्क की राजनीतिक सत्ता अभी समलैंगिक विवाह को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। विधेयक के पक्ष में माहौल बनाने के लिए समलैंगिकों के अधिकारों की वकालत करने वाली गैर सरकारी संगठनों ने जबर्दस्त लॉबिंग की थी।
विधेयक के विरोध में मतदान करने वाले सीनेटरों का कहना था कि जनता आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है और ऐसे में विवाह को लेकर राज्य की नीति में परिवर्तन उन्हें और परेशान करेगी।
इस बारे में सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के उप नेता सीनेटर टॉम लिबस ने कहा, "निश्चित तौर पर यह एक भावनात्मक मुद्दा है और कई न्यूयार्कवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा। मैं केवल यह नहीं मानता कि बहुमत इनके बारे में आज की तारीख में बहुत चिंतित है। उनका पूरा ध्यान राज्य की खर्च में कमी लाने पर है।"
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कम से कम वर्ष 2011 तक के लिए बंद हो गया है। 2011 में नई सीनेट के गठन के बाद ही इस पर कुछ हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications