हैदराबाद लाए गए राव, अनशन जारी

राव हैदरबाद के निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) में भर्ती हैं। अस्पताल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में टीआरएस कार्यकर्ता अपने नेता की हालत जानने के लिए एकत्र हो गए हैं।

निम्स के निदेशक प्रसाद राव की अगुवाई में चिकित्सकों का एक दल राव की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। राव 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।

टीआरएस से जुड़े विचारक जयशंकर ने संवाददाताओं को बताया कि राव को तेज बुखार है और वह कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य की मांग पर सरकार की चुप्पी से राव क्षुब्ध हैं।

टीआरएस नेता ई. राजेंदर ने धमकी देते हुए कहा कि अगर अलग राज्य की मांग पर कोई स्पष्ट भरोसा नहीं दिया गया तो कांग्रेस नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा।

बुधवार को राव समर्थकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के कार्यालय सहित कांग्रेस नेताओं के घरों पर हमला किया था और कई स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की थी।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को आमरण अनशन करने जा रहे राव को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+