बिहार के दियारा क्षेत्र में अपराधों को रोकने के लिए खुलेंगे 'नदी थाने'
पुलिस का मानना है कि पांच नदी थाने खुलने के बाद अपराधियों के लिए सुरक्षित माने जा रहे दियारा क्षेत्र में उनके खिलाफ मुहिम चलाने में मदद मिलेगी।
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी की मानें तो नदी थाना (रिवर पुलिस स्टेशन) के जवानों को अत्याधुनिक हथियारों एवं संचार उपकरणों से लैस किया जाएगा तथा उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन थानों में मोटरबोट की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बिहार के पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर ने गुरुवार को बताया, "नदी थानों का निर्माण नदी के किनारे होगा तथा वहीं पर पुलिसकर्मियों के रहने के लिए आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।"
गौरतलब है कि पिछले एक अक्टूबर को खगड़िया में जमीन विवाद को लेकर हुए नरसंहार के बाद सरकार ने बक्सर से लेकर कटिहार तक फैले दियारा क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने का मन बना लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications