प्रवर्तन निदेशालय का एमार एमजीएफ के दफ्तरों पर छापा
निदेशालय के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के उल्लंघन और विदेशी धन का इस्तेमाल कृषि भूमि खरीदने में करने के आरोप में कंपनी के दिल्ली व नोएडा में स्थित करीब 10 कार्यालयों पर छापेमारी की गई।"
उन्होंने कहा, "अभी कई चीजें है जिसके बारे में हम अभी खुलासा नहीं कर सकते।"
सूत्र ने कहा कि एमार एमजीएफ ने फेमा के नियमों को तोड़ते हुए विदेशी विनिमय से हुई आय को देश से बाहर भेजा।
कंपनी पर विदेशी विनिमय कानून का उल्लंघन कर विदेशों से धन लाने का भी आरोप है। इस धन का इस्तेमाल कंपनी ने कृषि जमीन खरीदने में की।
एमार एमजीएफ दुबई की एमार प्रोपर्टीज और यहां की एमजीएफ डेवलपमेंट का संयुक्त उपक्रम है। इस कंपनी ने वर्ष 2005 में रियल एस्टेट क्षेत्र में सबसे ज्यादा विदेश निवेश लाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications