इजरायली सैन्य प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह भारत आएगा (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। इजरायल का एक सैन्य प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और आतंकवाद विरोधी साझा नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए अगले सप्ताह भारत के दौरे पर आएगा।

चीफ ऑफ डिफेंस ऑफ स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल गाबी अशकेनाजी की अगुवाई में इस शिष्टमंडल की दो दिवसीय यात्रा आठ दिसंबर से शुरू होगी।

रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया, "प्रतिनिधिमंडल भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भेंट करेगा।"

दोनों देशों के बीच विभिन्न स्तरों पर नियमित संपर्क होता रहता है और हाल के वर्षो में सशस्त्र बल इजरायली रक्षा उपकरणों के सबसे बड़े ग्राहक के रूप में उभरे हैं। वर्ष 1999 के कारगिल संघर्ष के बाद से भारत ने इजरायल से करीब आठ अरब डॉलर के सैन्य साजो सामान का आयात किया है।

पिछले महीने थलसेनाध्यक्ष दीपक कपूर भी इजरायल की यात्रा पर गए थे। उनसे पहले सितंबर 2008 में इजरायली सेनाध्यक्ष जरनल अवी मिजराही भारत के दौरे पर आए थे। उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर का दौरा भी किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+