ग्लेशियर पर असावधानी से 2 भारतीयों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आशीष मिरांडा (24) एवं अक्षय मिरांडा (22 )की मौत आठ जनवरी को एक फोटो लेने के दौरान फॉक्स गलेशियर पर बर्फ की दीवार के ढहने से हुई थी। यह घटना 8 जनवरी को हुई थी। दोनों भाई मेलबर्न में रहते थे। आशीष एक विमान इंजीनियर था जबकि अक्षय एक छात्र था।
ग्लेशियर परियोजना के प्रबंधक डेविड नेल्सन ने जांच के बाद बताया कि गर्मियों में नियमित रूप से बर्फ ढहने की घटनाएं होती रहती हैं।
उन्होंने बताया कि हालांकि विभाग रोजाना खतरों की समीक्षा कर इस संबंध में चेतावनी का संकेत लगाए हुए है, लेकिन पर्यटक अक्सर इसकी अवहेलना करते हैं। मिरांडा भाईयों की मौत भी पूरी तरह से चेतावनी की अनदेखी करने के कारण हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications