लो-फ्लोर बसों में आग ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें
पिछले एक सप्ताह के भीतर लो-फ्लोर बसों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। बुधवार शाम को भी एक बस में आग लग गई थी।
घटनाओं को देखते हुए राज्य सररकार के अधिकारी लो-फ्लोर बसों को बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड के अधिकारियों से गुरुवार को मुलाकात करेंगे।
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, " बातचीत का मुख्य मुद्दा लो-फ्लोर बसों में लग रही आग के कारणों का पता लगाना है।"
राज्य में बुधवार की शाम डीटीसी की लो-फ्लोर बस में लगी आग के बाद कंपनी से बातचीत का फैसला किया गया। इस दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
दिल्ली परिवहन निगम के पास इस समय 3,559 बसें हैं जिनमें 631 गैर वातानुकूलित और 25 वातानुकूलित लो-फ्लोर बसें तथा 2903 सामान्य बसें शामिल हैं। राज्य की सभी बसें सीएनजी से चलती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications