शिव सेना की श्रद्धा बनीं मुंबई की मेयर

Shiv Sena
मुंबई। शिव सेना की श्रद्धा जाधव को मंगलवार को मुंबई की नई मेयर के रूप में चुना गया है। एक अधिकारी के मुताबिक जाधव ने 114 मत हासिल कर कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की उम्मीदवार प्रिसीला कदम को पीछे करते हुए यह जीत हासिल की। कदम को केवल 96 वोट मिले थे।

इस पद को वापस प्राप्त करने की कांग्रेस की उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया जब अंतिम समय में समाजवादी पार्टी (सपा) के सात सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के छह सदस्यों ने भी चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। शिव सेना की उम्मीदवार को इसका फायदा मिल गया। बृहद मुंबई नगर निगम में 227 सदस्य हैं। मुंबई में लगातार दूसरी बार एक महिला मेयर बनेगी। शुभा राउल का ढ़ाई साल का मेयर का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह चुनाव आवश्यक था।

तीन महीने पहले (सितम्बर में) ही यह चुनाव हो जाना था लेकिन अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लागू हो जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। राउल लगातार 33 महीने तक मेयर रहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+