मायावती को सुप्रीम कोर्ट का झटका

आगामी छह दिसंबर को अंबेडकर निर्वाण जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के अंबेडकर पार्क में अस्थाई निर्माण कराना चाहती है। इसके लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ महीने पहले मायावती के 2500 अरब रुपए की लागत वाले ड्रीम प्रोजेक्ट पर रोक लगा रखी है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत राज्य के विभिन्न शहरों में पार्क बनाकर वहां भीमराव अंबेडकर, बसपा संस्थापक कांशीराम और मायावती के साथ बसपा चुनाव चिन्ह हाथी की मूर्तियां लगायी जा रही थीं। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रोजेक्ट पर यह कहकर रोक लगा दी कि यह पूरी तरह जनता के पैसे की बर्बादी है।












Click it and Unblock the Notifications