देश की कमान मेरे हाथों में: गिलानी

गिलानी ने कहा, "जरदारी राष्ट्र के प्रमुख हैं और मैं सरकार का प्रमुख हूं। यह अपने आप में एक बचकाना सवाल है कि सरकार कौन चला रहा है।" देश का मूल संविधान एक ऐसी संसदीय व्यवस्था को मंजूरी देता है, जिसमें एक निर्वाचित प्रधानमंत्री मुख्य कार्यकारी है और राष्ट्रपति राज्य का एक औपचारिक प्रमुख होता है।
लेकिन पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपने नौ साल के शासनकाल के दौरान प्रधानमंत्री के कई सारे मूल अधिकारों को विभिन्न संविधान संशोधनों के जरिए अपने हाथ में ले लिया था। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जरदारी पर उन अधिकारों को छोड़ने का भारी दबाव है, जो अधिकार देश के मूल संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री के नाम दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications