बांग्लादेश में दिल के मरीजों की संख्या में वृद्धि
पिछले हफ्ते बकरीद में अधिक मांस खाने की वजह से लगभग 10 प्रतिशत लोगों को हृदय संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बांग्लादेशी अखबार 'द डेली स्टार' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
राष्ट्रीय हृदय रोग संस्थान के सूत्रों ने बताया कि इन त्योहारों के दौरान मांस की खपत बढ़ जाती है। चिकित्सकों का कहना है कि त्योहारों का मौसम हृदय रोगियों के लिए बेहद मुश्किल भरा होता है।
राष्ट्रीय हृदय रोग संस्थान की एक रिपोर्ट में यह बात खुलकर सामने आई है कि बांग्लादेश के लगभग 35 फीसदी युवा हृदय संबंधी रोग से ग्रसित पाए गए हैं, जो बांग्लादेश के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है। राष्ट्रीय हृदय रोग संस्थान ने इस स्थिती से निबटने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications