फोन पर ओबामा ने मनमोहन से मांगा समर्थन

Manmohan Singh
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान पर अपनी नई नीति पर चर्चा के लिए मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एक संक्षिप्त वार्ता में दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की स्थिति और वहां शांति तथा स्थिरता लाने के लिए उठाए जा सकने वाले अन्य कदमों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन पर कोपेनहेगन में होने जा रहे आगामी शिखर सम्मेलन पर भी चर्चा की। मनमोहन सिंह ने ओबामा से कहा कि भारत वार्ता में रचनात्मक भूमिका निभाएगा और वह सम्मेलन की सफलता का इच्छुक है।

उम्मीद है कि ओबामा तालिबान के खिलाफ लड़ाई में हजारों अतिरिक्त सैनिकों को अफगानिस्तान में भेजने की घोषणा कर सकते हैं। अमेरिकी प्रशासन 30,000 से 35,000 अतिरिक्त सैनिकों को अफगानिस्तान भेजने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। इस मुद्दे पर समर्थन जुटाने के लिए ओबामा के कई अन्य देशों के नेताओं को भी फोन करने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+