मप्र में आरक्षित वर्ग के युवाओं को एयर हॉस्टेस का प्रशिक्षण
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। साथ ही जनवरी 2009 को 17 वर्ष की आयु पूरी करने के साथ अधिकतम आयु 24 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा उनके माता पिता की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 दिसम्बर तक प्राप्त किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी को प्रशिक्षण फ्रेंकलिन संस्था द्वारा भोपाल, इंदौर और जबलपुर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाली संस्था किसी भी तरह का शुल्क नहीं लेगी। अभ्यार्थी को भोजन, आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रशिक्षण देने वाली संस्था को सरकार प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक लाख रुपये देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications