जार्ज क्रॉस की नीलामी रुकवाने को सरकार प्रयासरत : धूमल

यह जार्ज क्रॉस वर्ष 1946 में बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमण्डल के भपराल गांव के स्व. नायक किरपा राम को उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए दिया गया था तथा उनकी धर्मपत्नी ब्रह्मी देवी के पास से इसके गुम होने की सूचना थी। इसकी लंदन में नीलामी होनी निश्चित हुई है।

स्व. नायक किरपा राम की पत्नी ब्रह्मी देवी ने मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री से भेंट कर, उनसे इस नीलामी को रोकने तथा मेडल को उसे वापस दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मी देवी को इस बारे में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उन लोगों की पहचान कर मामला दर्ज कराएगी, जो मेडल को ब्रह्मी देवी के पास से ले जाने के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से भी नीलामी को रोकने और मेडल को पुरस्कार विजेता की पत्नी ब्रह्मी देवी को वापस दिलाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने ब्रह्मी को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार मेडल वापस प्राप्त करने के लिए संभावनाओं का पता लगाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+