विश्व बैंक अध्यक्ष राजस्थान दौरे पर आएंगे
जॉयलिक बुधवार को रात्रि 8 बजे विशेष विमान से जयपुर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम कर गुरुवार को सुबह 9.45 बजे सांगानेर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा टोंक जिले के दूनी कस्बे के लिए रवाना होंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा गुलाबपुरा गांव जाएंगे और ग्रामीण जीविकोपार्जन परियोजना की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे।
विश्व बैंक के अध्यक्ष दोपहर टोंक जिले में ही आंवा गांव जाएंगे, जहां बालिका आवासीय विद्यालय परियोजना का जायजा लेंगे। इसके बाद वे पारम्परिक फार्म पर जाएंगे और जल उपयोगिता संगठनों के पदाधिकारियों और किसानों से बातचीत करेंगे। यहां से वापस दूनी लौटकर हेलीकॉप्टर से जयपुर लौटेंगे।
जॉयलिक शाम पांच बजे शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके बाद विश्व बैंक के अध्यक्ष चार्टर प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications