गुजरात मेंमुख्यमंत्री कार्यालय में बम की अफवाह

गांधीनगर, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। गुजरात पुलिस को मंगलवार को एसएमएस संदेश प्राप्त हुए कि अहमदाबाद और राज्य सचिवालय के ब्लाक संख्या 1 में बम रखे गए हैं। ब्लाक 1 में ही मुख्यमंत्री कार्यालय है। लेकिन तलाशी के बाद यह सूचना अफवाह साबित हुई।

इस सूचना के बाद अहमदाबाद और राज्य की राजधानी, दोनों जगह गहन तलाशी शुरू की गई। पुलिस ने जब महसूस कर लिया कि सूचना महज अफवाह है, तो तलाशी अभियान रोक दिया गया।

अहमदाबाद के पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभय चूड़ासामा ने कहा, "अहमदाबाद में गस्त और तलाशी को तेज करने के साथ ही गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक को तत्काल सतर्क कर दिया गया, क्योंकि ब्लाक 1 में मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ ही अन्य मंत्रियों के कार्यालय स्थित हैं।"

चूड़ासामा ने कहा, "तलाशी अभियान में डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया। लेकिन कहीं कुछ भी नहीं मिला।" एसएमएस भेजने वाले की तलाश के प्रयास जारी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+