मलेशिया में विपक्षी नेता अनवर की याचिका खारिज
अनवर ने अदालत से कहा था कि उनके खिलाफ चल रहे मामले वापस लिए जाएं। मंगलवार को अदालत ने अनवर की यह मांग ठुकरा दी।
अनवर पर अपने एक सहयोगी के साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप है। यदि उन पर आरोप सिद्ध हो जाता है तो उन्हें 20 वर्ष की कैद हो सकती है।
मलेशियाई समाचार पत्र स्टार ऑनलाइन के अनुसार अनवर मामले की सुनवाई अगले महीने होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications