धूमल ने किया एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
समारोह में हि़ प्ऱ पुलिस के डेयर डेविल मोटरसाइकिल चालकों द्वारा भव्य प्रदर्शन तथा लोगों में एड्स के प्रति जागरुकता लाने के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस का उद्देश्य 'ग्लोबल ऐप्रोच एण्ड ह्यूमन राइट्स' है।
मुख्यमंत्री ने विवाह पूर्व भावी दंपतियों द्वारा एच़आई़वी़/एड्स जांच सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे वे सुरक्षित एवं स्वस्थ्य विवाहित जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि इस घातक रोग के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि विश्व में 3़ 34 करोड़ एच़आई़वी़ संक्रमित लोग हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत एशिया महाद्वीप में है। भारत में 23़10 लाख इस तरह के मामले हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 4013 मामले हैं, जो देश में सबसे कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications