रेलवे फाटकों पर 16 आरयूबी जून तक चालू होंगे : डॉ़ वालिया
डॉ़ वालिया ने सभी संबंधित एजेंसियों से तालमेल से काम करने और जल्द से जल्द 17 आरयूबी चालू करना सुनिश्चित बनाने को कहा है। इस बैठक में दिल्ली नगर निगम के इंजीनियर-इन-चीफ और शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
यह बताया गया कि 16 आरयूबी जून, 2010 तक चालू हो जाएंगे जबकि सुल्तानपुरी के आरयूबी को चालू होने में कम से कम पांच माह की देरी होगी। 16 आरयूबी चालू होने से मौजूदा रेलवे फाटकों पर यातायात को प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और समय और ईंधन की बड़ी बचत होगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न भागों में यातायात के परिदृश्य में बड़ा परिवर्तन आयेगा और इससे राष्ट्रमण्डल खेल के दौरान दिल्ली की अन्तर्राश्ट््रीय छवि प्रदर्शित की जा सकेगी।
यह बताया गया कि रेलवे और एमसीडी ने मिलकर 16 रेलवे फाटक पर आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। काम शुरू करने के लिए कुछ स्थानों पर यातायात का मार्ग बदलने की यातायात पुलिस से अनुमति अभी मिलनी है। कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण के मामले में मामूली दिक्कतें हैं जिनके समाधान के लिए उच्च स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इससे सभी स्थानों पर काम चालू करने में मदद मिल सकेगी। मौजूदा रेलवे फाटकों पर 17 आरयूबी के निर्माण पर कुल 480 करोड़ रूपए की लागत आयेगी जिसे एमसीडी और रेलवे मिलकर बराबर-बराबर वहन करेंगे।
डॉ़ वालिया जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के इच्छुक हैं और वह नियमित अंतराल पर परियोजना की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न स्थलों का स्वयं निरीक्षण करने का फैसला लिया है और स्थिति का जायजा लेने के लिए एक और उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें रेलवे, एमसीडी, वन विभाग, विद्युत वितरण कम्पनियों, डीजेबी और शहरी विकास विभाग को बुलाया गया है। डॉ़ वालिया ने रेलवे और यातायात पुलिस के संयुक्त निदेशक को अलग-अलग पत्र लिखकर अपनी तरफ से लम्बित मामलों में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।
आरयूबी विवेक विहार, सराय काले खां, प्रेम नगर-सेवा नगर, नजफगढ़-बिजवासन रोड, बिजवासन, नहरी रोड क्रासिंग नरेला-लामपुर रोड, शकूर बस्ती, कीर्ति नगर-प्रेम नगर, औचंदी रोड पर समयपुर बादली, अशोक विहार ओवर ब्रिज के निकट सावन पार्क की तरफ जीटी इंडस्ट्रीयल एरिया, रामपुरा-रोहतक रोड, रोहतक रोड पर जखीरा, मुंडका, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, मंगोल पुरी, सुल्तान पुरी, शक्ति नगर के निकट रोशनआरा गार्डन और किशनगंज पर स्थित रेलवे फाटकों पर बनाये जा रहे हैं। नए आरयूबी रेलवे फाटकों का स्थान लेंगे जो बीते दिनों की बात बन जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications