भोपाल गैस हादसे पर गोष्ठी, रैली और प्रदर्शन का दौर
भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र से 2-3 दिसंबर 1984 की रात को रिसी गैस ने हजारों लोगों को अपनी गिरफ्त में लेकर जमकर तबाही मचाई थी। इस हादसे को हुए 25 साल हो रहे हैं। इस मौके पर भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन, भोपाल ग्रुप आफ इंफोर्मेशन एंड एक्शन, गैस पीड़ित संघर्ष सहयोग समिति सहित तमाम संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन द्वारा 2 दिसंबर को 'कितने भोपाल' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। शाम को 6 बजे नीलम पार्क से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसी तरह भोपाल ग्रुप आफ इंफोर्मेशन एंड एक्शन 2 दिसंबर को यूनियन कार्बाइड संयंत्र के बाहर मशाल जुलूस निकालने जा रहा है।
भोपाल स्थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय में पांच और छह दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। विश्वविद्यालय के निदेशक एस.एस. सिंह के अनुसार इस सेमिनार में दुनिया भर के विशेषज्ञ सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी और औद्योगिक हादसे विषय पर अपना मत रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications