भोपाल के मैनिट में एनआरआई छात्रा से दुर्व्यवहार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कुछ सीनियर्स ने एक छात्रा रष्मि (परिवर्तित नाम) को भौतिक शास्त्र का पर्चा दिखाने के बहाने क्लास रूम में बुलाया। छात्रा के पहुंचते ही इन पांचों सीनियर्स ने कक्ष के दरवाजे बंद कर लिए और छात्रा के गले में जबरन मंगलसूत्र डाल दिया, मांग में सिंदूर भरा और चूड़ियां पहनाने की कोशिश में छात्रा के हाथ में कुछ खरोंच भी आई हैं।

कमला नगर थाने में पीड़ित छात्रा द्वारा मंगलवार को दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि जब उससे दुर्व्यवहार हो रहा था तभी एक छात्र ने आकर दरवाजा खोल दिया तो सभी चले गए। इस घटना से परेशान छात्रा ने मैनिट प्रबंधन को भी अवगत कराया।

कमला नगर थाने के प्रभारी डी.एस. ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पांच अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश में जुटी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+