दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था। दोपहर के समय आकाश पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह 7.30 बजे के आसपास दृश्यता 600 मीटर थी।" अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
हलकी गर्माहट भी
यद्यपि सोमवार को पारे के हल्का सा ऊपर जाने के बाद हल्की गर्माहट के साथ इस सप्ताह की शुरुआत हुई थी। आईएमडी ने आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है।
सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार के दिन तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications