लखनऊ में उमड़ा किसानों का जन सैलाब

Farmers
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की गन्ना नीति के खिलाफ विरोध प्रदशर्न करने के लिए मंगलवार को हजारों की संख्या में गन्ना किसान लखनऊ पहुंचे।

भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के प्रमुख महेंद्र सिंह टिकैत की अगुवाई में हजारों की संख्या में किसान हाथों में गन्ने लेकर रेलगाड़ियों से यहां पहुंचे। टिकैत दोपहर बाद यहां किसानों की पंचायत को संबोधित करेंगे। किसानों की मांग है कि राज्य सरकार उनसे बातचीत कर गन्ने का उचित मूल्य तय करे।

नहीं तो हरियाणा, उत्‍तराखंड जाएंगे किसान

कैत ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा, "राज्य सरकार का कोई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी या फिर कोई सरकारी नुमाइंदा हमें बातचीत के लिए बुलाकर हमारी समस्या सुलझ्झाए। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।"

भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों से कहा कि अगर मंगलवार को राज्य सरकार हमें बातचीत के लिए बुलाकर गन्ने का उचित मूल्य देने का लिखित वादा नहीं करती है तो किसान अपने गन्ने को उत्तराखंड और हरियाणा की चीनी मिलों में ले जाएंगे। भाकियू के महासचिव राकेश टिकैत ने संवाददाताओं से कहा, "उत्तराखंड के चीनी मिलें हमारे गóो का 215 से 220 रुपये देने को तैयार हैं।"

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्‍नों का राज्य परामर्शी मूल्य(एसएपी) 165 से 170 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है जबकि किसान अब इसे 220 रुपये न्यूनतम करने की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+