सोनिया ने सदन में अनुपस्थित रहे सांसदों से जवाब मांगा (लीड-1)

लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक पबन सिंह घाटोवार ने आईएएनएस को बताया, "मैं सांसदों से अनुपस्थिति का कारण जानने के लिए संपर्क कर रहा हूं।"

घाटोवार ने कहा कि कुछ सांसदों ने कहा है कि उनकी ट्रेन देर से पहुंची, जिसके कारण वे सदन में उपस्थित नहीं हो सके।

सोनिया गांधी के एक करीबी सहयोगी ने नाम न जाहिर की शर्त पर बताया कि गांधी ने सोमवार की इस घटना को गंभीरता से लिया है। पार्टी आलाकमान ने ऐसे सांसदों को चेताया है कि ऐसी गलती दोबारा न दोहराई जाए।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सोमवार को प्रश्नकाल के पतन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक थी। लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी सांसदों ने अपनी इस हरकत को आमतौर पर हल्के में नहीं लिया है। उन्होंने कहा, "सांसदों ने ऐसा जानबूझ कर नहीं किया। हमें पता है कि देश हमें देख रहा है। यह घटना दोबारा नहीं दोहराई जाएगी।"

यह पूछे जाने पर कि क्या सोनिया गांधी ने अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है और क्या ऐसे सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस पर सिंघवी ने कहा कि पार्टी ने इस तरह के मामलों से निपटने के लिए प्रावधान तैयार किए हैं।

उन्होंने कहा, "यह हम पर छोड़ दें। हमने प्रावधान तैयार किए हैं।"

ऐसे सांसदों की सूची में शामिल कांग्रेसी सांसद श्रुति चौधरी कहती हैं, "यह हमारे लिए एक सबक है। हम भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं करेंगे।"

अनुपस्थित रहने वाले अन्य सांसदों में हर्ष वर्धन, मधु गौड़ यास्खी, एंटो एंटनी, विक्रमभाई अर्जनभाई मादाम, पी.टी.थामस, कोडिक्कु निल सुरेश, झांसी लक्ष्मी और एकनाथ गायकवाड़ शामिल हैं। ये सांसद 34 उन सांसदों में शामिल हैं, जिनके नाम सोमवार को प्रश्नकाल की सूची में दर्ज थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+