इटली ने गुआंटोनामो खाड़ी के 2 कैदियों को लिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, " गुआंटोनामो जेल को बंद करने की अमेरिकी सरकार की इच्छा के साथ सहयोग करने के लिए संदिग्ध आतंकवादियों को स्वीकार किया गया है।"
इटली की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि दोनों व्यक्तियों को एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया।
प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार ने जून में कहा था कि गुआंटोनामो जेल में कैद जिन तीन लोगों की जांच इटली में जारी है उनको सरकार स्वीकार करेगी।
एक अनुमान के अनुसार विवादास्पद गुआंटोनामो जेल में अभी भी 210 कैदी बचे हुए हैं। अभी तक केवल एक कैदी पर अमेरिका के नागरिक न्यायालयों में मुकदमा चलाने का प्रयास किया गया। अमेरिका कई अन्य कैदियों को भी दूसरे देशों में स्थानांतरित करने के प्रयास में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications