मोबाइल फोन रखेगा नशे का हिसाब

इसका मकसद है कि ब्रिटेन में लोगों को अधिक शराब सेवन की कमजोरी के प्रति जागरूक किया जा सके। यह प्रोग्राम आसानी से आईफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है और यूनिट की जांच कर यह पता लगाया जा सकता कि आपने कितनी शराब पी रखी है। अध्ययनों से पता चला है कि लोग इस बात को नजरअंदाज़ कर देते हैं कि उन्होंने रात को बाहर जाने से पहले कितनी और अपनी सीमा से कितनी ज्यादा शराब पी है।

जानकारों का मानना है कि महिलाओं के लिए एक दिन में दो से तीन पैग शराब पुरूषों के एक दिन में इस्तेमाल किए जाने वाले एक मध्यम से बड़े ग्लास के बराबर या तीन से चार पैग के बराबर होती है। यही मात्रा बियर के दो बड़े ग्लास के बराबर भी होती है।

त्योहारों के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाना ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है।

आंकड़े बताते हैं कि शराब पीकर गाड़ी चलाने से वर्ष 2006 में 560 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं यह आंकड़ा साल 2007 में 406 था। इसी अविध के दौरान 1970 और 1760 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने के दौरान 9620 छिटपुट हादसे हुए। और इन हादसों में आने वाले समय में दो फीसदी का इजाफा हुआ है।

मैरॉन के मुताबिक इस तकनीक के जरिए लोग खुद जान सकेंगे कि गाड़ी चलाते वक्त उन्होंने कितना नशा किया हुआ है। इस प्रोग्राम के जरिए लोग मुंह के कैंसर और स्ट्रोक्स जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+