प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार यह बैठक लगभग 40 मिनट तक चली।
बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री ने अपने हाल के अमेरिका दौरे के बारे में तथा त्रिनिदाद एवं टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित सीएचओजीएम में सरकार प्रमुखों के साथ हुई बातचीत के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी।"
बयान में कहा गया है, "दोनों नेताओं ने आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के बारे में, संसद के जारी सत्र के बारे में और राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय महत्व के अन्य मुद्दों के बारे में भी चर्चा की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications