दारफुर संकट सुलझाने के लिए नए दौर की वार्ता शुरू : संयुक्त राष्ट्र
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शांति वार्ता के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत जिब्रील बासोले ने सोमवार को कहा कि दोहा दौर की वार्ता में दारफुर के सभी समुदायों, युद्धरत पक्षों और खार्तूम की सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस वार्ता को कतर के अमीर, अरब लीग और अफ्रीकी यूनियन का समर्थन हासिल है।
बसोले ने कहा कि वार्ता का उद्देश्य संकट का हल खोजना और युद्ध के कारण पैदा वैमनस्य को दूर करना है।
सूडान के पश्चिमी हिस्से में वर्ष 2003 से जारी संघर्ष में अब तक 300,000 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 20 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications