नक्सलियों ने स्कूल अध्यापक की हत्या की
स्थानीय लोगों ने जिले के गोलतोड़ इलाके में एक मैदान के पास सत्यनारायण हंसदा का शव मंगलवार अपराह्न् पाया।
पश्चिम मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक एम.के.वर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हंसदा पुरुलिया में स्थित विवेकानंद हाई स्कूल में अध्यापक थे। हमें संदेह है कि नक्सलियों ने उनकी हत्या की और बाद में शव को ले जाकर जिले के गोलतोड़ इलाके में फेंक दिया।"
वर्मा ने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
वर्मा ने कहा, "हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि नक्सलियों ने स्कूल अध्यापक की हत्या क्यों की और उनका शव गोलतोड़ इलाके में क्यों फेका, जबकि वह पड़ोसी जिले पुरुलिया के रहने वाले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications