श्रीलंका में हजारों शरणार्थियों ने छोड़े शिविर

शिविरों की निगरानी में लगे अधिकारी मेजर जनरल जी.ए. चंद्रश्री के मुताबिक पहले दिन 9,300 शरणार्थियोंने शिविर छोड़े। देश के उत्तरी इलाके में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ चली अंतिम चरण की कार्रवाई में करीब तीन लाख लोग विस्थापित हुए थे। 18 मई को युद्ध समाप्त होने के बाद से ये लोग सेना के बनाए गए शिविरों में रह रहे थे।

इस हफ्ते सरकार ने पहली बार इन शरणार्थी शिविरों में रह रहे लोगों को खुली हवा में सांस लेने की इजाज़त दी। इससे पहले सरकार ने कुछ लोगों को सुरक्षा जांच के बाद शिविरों से जाने की अनुमित दी थी। लोगों को शरणार्थी शिविर से बाहर न जाने देने के चलते सरकार की आलोचना की गई थी। लेकिन सेना ने दावा किया कि इनको बाहर निकालने से पहले सुरक्षा मंजूरी मिलनी जरूरी थी।

मुख्य विपक्षी यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने ये दावा किया है कि सरकार ने ये कदम आगामी राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए उठाया गया है और सरकार इस पहल के जरिए अल्पसंख्यक तमिलों का समर्थन पाने की कोशशि कर रही है। वहीं इस मामले पर सरकार का कहना है कि ये कदम नागरिकों की जल्द से जल्द अपनी घर वापसी के लिए उठाया गया है।

एक अनुमान के मुताबिक श्रीलंका में 1,20,000 लोग शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका में अगले साल 26 जनवरी को राष्ट्रपति चुनाव है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+