मेडल चोरी का मामला संसद में उठा
हिमाचल प्रदेश प्रेस संपर्क कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि विदेश मंत्रालय को इस मामले में प्रभावी हस्ताक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा कि लंदन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त को ब्रिटिश सरकार तथा नीलामीघर डिक्स नूनन बेव लिमिटेड के समक्ष प्रभावी पक्ष रखते हुए इस मेडल की चोरी के सभी दस्तावेज रखते हुए इस नीलामी को स्थगित करवाना चाहिए तथा इस मेडल को वापस भारत लाकर स्व. नायक किरपा राम की पत्नी को लौटाना चाहिए।
उन्होनें बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस सिलसिले मे पहले ही प्रभावी कदम उठाते हुए चोरी का मामला दर्ज करके कुछ गिरफ्तारियां की हैं तथा राज्य पुिलस इस मामले की हर तह तक जाकर इस पूरे षडयंत्र को बेनकाब करेगी।
उन्होंने बताया कि मेडल चोरों ने स्वर्गीय नायक किरपा राम की पत्नी ब्रह्मी देवी का झूठा शपथ पत्र तथा अन्य दस्तावेज बनाकर इसे तोहफे के रूप में प्रदान किया गया घोषित किया। उन्होंने इस सिलसिले में पंजाब तथा दिल्ली के व्यापारी की संदिग्ध भूमिका की चर्चा करते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की बहुमूल्य वस्तुओं की तस्करी सिंडिकेट करार दिया।
उन्होंने विदेश मंत्री एस.एस. कृष्णा से इस सिलसिले में प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications