भारत-म्यांमार गैस पाइपलाइन की शुरुआत तीन वर्षो में
यू की थेन के मुताबिक इस दिशा में काम के लिए भारतीय कंपनी गेल, एस्सार, ओएनजीसी, आईओसी को दो से तीन साल लग सकते हैं। म्यांमार के राजदूत ने भारतीय वाणिज्य मंडल के एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को जानकारी दी कि इन कंपनियों ने म्यांमार में इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
थेन ने कहा कि इस साल की शुरुआत में म्यांमार और चीन ने 1100 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाने के लिए आपसी समझ्झौता किया है। 2009-10 में भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय व्यापार 951 मिलियन डॉलर से एक अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
थेन के मुताबिक म्यांमार से मुख्य तौर पर दालें और टीक-टिंबर निर्यात किया जाता है जबकि भारत से हमारा देश स्टील, सीमेंट, उर्वरक के साथ दवाओं का आयात करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications