प्रधानमंत्री ने एस.के. सिंह के निधन पर शोक जताया
राज्यपाल की पत्नी को भेजे अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने एस.के.सिंह को अपना परम मित्र कहा।
एस.के.सिंह का संक्षिप्त बीमारी के बाद 77 वर्ष की उम्र में दिल्ली में मंगलवार को निधन हो गया।
प्रधानमंत्री ने कहा, "वह अपनी पीढ़ी के एक बेहतरीन आईएफएस (विदेश सेवा) अधिकारी थे।"
मनमोहन सिंह ने एस.के.सिंह की पत्नी को लिखा है, "अपने पति के दुखद निधन पर मेरी गहरी संवेदना स्वीकार करें। उनके तमाम मित्र और प्रशंसक उन्हें याद करते रहेंगे। ईश्वर आपको इस अपूरणीय क्षति को सहने की क्षमता प्रदान करें।"
ज्ञात हो कि एस.के.सिंह को 19 अगस्त, 2007 को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications