ओबामा ने कोपेनहेगन सम्मेलन के लिए मनमोहन से मांगा समर्थन
ओबामा का फोन ऐसे समय में आया है, जब उन्होंने एक सप्ताह पहले ही मनमोहन सिंह के साथ वाशिंगटन में व्यापक मुद्दों पर बातचीत की थी। बातचीत में कोपेनहेगन सम्मेलन में कोई एक सहमति बनाने और दोनों देशों के बीच हरित प्रौद्योगिकी में सहयोग की स्थिति तैयार करने तथा हरित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर होने जैसे मुद्दे भी शामिल थे।
यद्यपि फोन पर हुई बातचीत में अफगानिस्तान में स्थायित्व और शांति स्थापना के लिए आवश्यकता कदमों पर खासतौर से चर्चा हुई, लेकिन दोनों नेताओं ने आगामी शिखर सम्मेलन के बारे में भी कुछ समय तक बातचीत की।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन पर कोपेनहेगन में आयोजित होने जा रहे शिखर सम्मेलन पर चर्चा की।"
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ओबामा से कहा, "भारत शिखर सम्मेलन में एक रचनात्मक भूमिका निभाएगा और सम्मेलन की एक सफल परिणति चाहेगा।"
ओबामा के फोन ने इन कयासों को बल दिया है कि वह भारत पर सम्मेलन में एक मध्यस्थ की भूमिका निभाने का दबाव बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications