राष्ट्रमंडल खेलों से पहले नागरिक सुविधाएं दुरुस्त करेगी सरकार (लीड-1)

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। चिदंबरम राजधानी में खराब सड़कों, खुले मैनहोल, नालियों और लटकते तार से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।

इसके तहत केंद्र सरकार ने सबसे पहले नागरिक प्रशासन को सभी मैनहोल और नालियों को बंद करने, शहर के सभी खुले तार को भूमिगत करने और सुविधाओं में इजाफा करने का निर्देश दिया गया है।

चिदंबरम ने कहा कि सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड से कहा है कि वह मैनहोलों को बंद करने की तत्काल व्यवस्था करे। चिदंबरम के मुताबिक पिछले चार वर्षो में मैनहोल में गिरने से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

बकौल चिदंबरम, "नागरिक प्रशासन को साफ और सख्त निर्देश दिया गया है। उससे कहा गया कि शहर में आगे से कोई मैनहोल खुला नहीं मिलना चाहिए। अगर उसका ढक्कन चोरी हो जाता है तो उसे तत्काल बदला जाए।"

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने अपने लिखित जवाब में कहा, "सरकार को इस बात का आभास है कि नागरिक सुविधाओं में सुधार अनिवार्य है। सरकार दिल्लीवासियों को अच्छी सड़कें, सुरक्षित मैनहोल, साफ नालियां और सुलझी हुई तार प्रणाली देने के लिए कृसंकल्प है।"

रामचंद्रन ने कहा कि दिल्ली में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनियों से कहा गया है कि वे तत्काल प्रभाव से बिजली के खुले तार को भूमिगत करने का काम शुरू कर दें। यह काम राजधानी के सभी प्रमुख सड़कों पर होना चाहिए।

रामचंद्रन के मुताबिक उन इलाकों में जहां राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर मेहमानों को ठहराया जाना है, बिजली के तार को भूमिगत करने के लिए फंड मुहैया कराया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों और उससे जुड़ी तैयारियों तथा आम नागरिक सुविधाओं के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत के लिए 24 घंटे काम करने वाला एक टॉल फ्री नंबर-1266 जारी करने की भी तैयारी की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+