ब्रिटेन को जहाज के चालकों संबंधी विवाद के समाप्त होने की उम्मीद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश कार्यालय के बयान में कहा गया कि हालीडे कंपनी सेल बहरीन के स्वामित्व वाला जहाज पिछले बुधवार को बहरीन से दुबई जाते समय अनजाने में ही ईरान की जल सीमा में प्रवेश कर गया।
चालक दल के सदस्य ईरान में हैं और उनके परिवारों को इस विषय में सूचित कर दिया गया है।
मिलिबैंड ने कहा कि ईरान के अधिकारियों के सामने मामले को उठाया गया है और उन्हें उम्मीद है कि मामला शीघ्र ही सुलझ जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications