मध्य प्रदेश में भाजपा ने किए लोकलुभावन वादे
संकल्प पत्र में कहा गया है कि महानगरीय परिवहन व्यवस्था की तर्ज पर प्रदेश में मेट्रो सरक्युलर रेल सेवा की परिकल्पना को धरातल पर उतारा जाएगा। इसके लिए उन नगरों का सर्वेक्षण कराया जाएगा जहां की आबादी 20 लाख से अधिक है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प पत्र का विमोचन करते 20 से 25 वर्षो में इस योजना को किस तरह से संवारा जाएगा उसका भी खुलासा किया।
चैाहान ने कहा कि नगरीय क्षेत्र का संतुलित विकास करने के लिए नगर विकास योजना बनाई जाएगी। इतना ही नहीं तमाम नागरिक सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर एवं शहरों को झुग्गी मुक्त कर उनके सौंदर्यीकरण की पहल जारी है। इसी क्रम में अल्प आय वर्ग के परिवारों को छोटे किंतु सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संकल्प पत्र नगरीय विकास का दस्तावेज होगा। यह जनाकांक्षाओं का दर्पण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications