'सेना के दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी'
संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राजू ने कहा, "हमने मामले की जांच का आदेश दिया था। अब जांच परिणाम आ गए हैं और अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।"
सेना की एक जांच अदालत ने दो सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल को पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग में एक भूमि घोटाले में दोषी पाया है।
इस जांच अदालत का गठन दार्जीलिंग में स्थित सैन्य संस्थान के पास एक शैक्षणिक संस्थान को अपना परिसर स्थापित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करते समय नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच करने के लिए किया गया था। जांच अदालत ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट पूरी कर ली।
एक अधिकारी ने कहा कि जांच में लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश और लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. रथ को दोषी पाया गया है। लेफ्टिनेंट प्रकाश फिलहाल दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में सेना सचिव हैं।
इसके पहले घोटाले में नाम आने के बाद सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल रथ की डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर नियुक्ति निरस्त कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications